कई दिन की वृद्धि के बाद गंगा का जलस्तर शनिवार से घटने लगा है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत महसूस किया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से बढ़ रहा था। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इजाफा हो रहा था।
इससे घाटों की सीढ़ियां डूबने लगी थीं। वहीं आरती का स्थान भी बदलना पड़ा। शनिवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से खिसक रहा है। शनिवार की सुबह जलस्तर 65.03 मीटर रिकार्ड किया गया।
Tags
Trending