नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिलाओं को किया गया जागरूक

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था तथा उत्थान महिला क्षेत्र स्तरीय समिति के संयुक्त तत्वाधान भदैनी वार्ड में स्थित रानी लक्ष्मी बाई जन्मस्थली पर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ने किया। महिलाओं को जागरुक करते हुए ममता ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को हर प्रकार के हक और अधिकार सरकार के द्वारा दिए गए हैं लेकिन बस्तियों में आज भी महिलाओं को उन सभी अधिकारों की जानकारी नहीं है।


इस वजह से आगाज महिला संगठन के द्वारा हर वार्ड की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही योजना के विषय में जागरूक करके सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में कुसुम लता सिंह, मंजू, संगीता, अर्चना गुप्ता, आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post