सड़क हादसे में 8 लोगो की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव के पास एक तेज रफ्तार अन‍ियंतत्र‍ित अर्टिगा अन‍ियंत्र‍ित होकर किनारे खड़ी ट्रक से टकराई। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पीलीभीत के निवासी बताये जा रहे हैं। घटना भोर में करीब चार बजे की है। हादसे में एक बच्चा बचा है, लेकिन उसकी भी हालत गंभीर है।

मृतकों में पीलीभीत के थाना माधोटांडा स्थित रुद्रपुर निवासी 28 वर्षी विपिन यादव और इनकी मां गंगा यादव हैं। रुद्रपुर के ही निवासी महेंद्र वर्मा और इनकी पत्नी चंद्रकली की भी मौत हुई है। महेंद्र वर्मा के भाई दामोदर वर्मा , दामोदर की पत्नी निर्मला देवी की मौत हुई है। दामोदर का 3 साल का बेटा गंभीर घायल है। उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, माधोटांडा के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव ने भी दम तोड़ा है। पूरनपुर थाना के पिपरिया दुलई निवासी ड्राइवर अमन की भी मौत हुई है। विपिन यादव और महेंद्र वर्मा का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए वाराणसी आया था। विपिन के पिता सत्यपाल की पिछले दिनों मौत हुई थी। वहीं महेंद्र के परिवार में भी किसी की मौत हुई थी। दोनों का गांव आसपास ही है तो एक ही कार बुक कर नौ लोग पीलीभीत से वाराणसी आए थे। 

यहां से लौटत समय हादसा हुआ। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है कि शव उसी में फंसे रह गए। आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो शव निकालने की कोशिश की। आसानी से शव नहीं निकल पाए। कुछ लोगों के शव कार की डिक्गी की साइट से निकाले गए तो आगे और बीच में बैठे लोगों के शव कार के पार्ट्स काट कर निकालने पड़े। लोहे की राड से दरवाजे को तोड़ा गया। फिर जाकर कार सवार सभी नौ लोगों को निकाला गया। आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक बच्चा घायल है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और बाबा विश्वनाथ से मृतकों की आत्मा के लिए प्रार्थना की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post