IAS अभिषेक ने सस्पेंशन के 8 महीने बाद दिया इस्तीफा, फिल्मों के बाद अब राजनीति में आ सकते है अभिषेक

अभिषेक सिंह, यूपी कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी ने संस्पेशन के 8 महीने बाद इस्तीफा दे दिया। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। अब इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह की राजनीति में एंट्री की कयास भी लगाए जा रहे हैं 2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में थे कार्यरत IAS अभिषेक सिंह को 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। जिसके बाद 2018 में प्रतिनियुक्ति की समय सीमा को दो बार बढ़ाया गया। इसके बाद 30 जून 2022 को यूपी कैडर भेज दिया गया। उन्होंने यूपी में लंबे समय तक ज्वाइनिंग नहीं की और छुट्टी पर रहे।

नियुक्ति विभाग की तरफ से अभिषेक सिंह से लिखित में जवाब मांगा गया। लेकिन लंबी अवधि तक कोई जवाब नहीं दिया गया। अब नियुक्ति विभाग के उच्चाधिकारी ने IAS अभिषेक सिंह के इस्तीफे की पुष्टि की है।अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी 2010 बैच की IAS अधिकारी रही हैं। वह बांदा की डीएम हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल अखिलेश सरकार के वक्त सुर्खियों में आई थीं। नोएडा में उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ साल 2013 में कड़ी कार्रवाई की थी। कुछ विवाद के बाद उनको अखिलेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। तब IAS एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे पर सरकार से विरोध दर्ज कराया था।अभिषेक के पिता का नाम कृपाशंकर सिंह हैं। वह IPS अधिकारी रह चुके हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हैं। उनकी छोटी बहन डेंटिस्ट हैं। भाई MNC में जॉब करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post