BHU विश्वविद्यालय में पहली बार चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा, इस्तीफे के बाद प्रोटेक्टोरियल बोर्ड ने किया बड़े स्तर पर बदलाव

बीएचयू विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय पांडेय और प्रो.एके मिश्रा ने भी अपना पद छोड़ दिया है। इन इस्तीफों के बाद पूरे प्रॉक्टोरियल बोर्ड में बड़ा फेरबदल कर दिया है। प्रो.अभिमन्यु सिंह अब 5 बजे तक अपना कार्यभार नए चीफ प्राॅक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह को सौपेंगे।विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार किसी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड में इतने बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। 9 अधिकारियों (प्रॉक्टर) को छोड़कर पूरी टीम में बदलाव कर दिए गए हैं। मेन कैंपस में 25 में से 16 अधिकारियों को रिप्लेस किया गया है।

BHU में कृषि विज्ञान संस्थान के एग्रोनॉमी के प्रो. शिव प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त कर दिया गया है। उनकी नई टीम की भी घोषणा कर दी गई है। इसमें एक रिटायर्ड प्रोफेसर एनपी सिंह को नहीं हटाया गया है। वे डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के पद पर बने हुए हैं। जो कि कई अधिकारियों को खटक रहा है।

 बाउंसरों बनाम मिलिट्री गार्ड का था विवाद, प्रो. अभिमन्यु सिंह BHU अस्पतालों में बाउंसर मुहिम के खिलाफ थे। वे मिलिट्री गार्डों के हाथ में अस्पताल और वार्डों की सुरक्षा देना चाहते थे। मरीजों और तीमारदारों के साथ बाउंसरों की बद्तमीजियों और बदसलूकियों को लेकर प्रो. सिंह ने कई बाद कुलपति से शिकायत भी करते रहे थे। सरकारी सिस्टम में बाउंसर जैसी सिक्योरिटी को रखना अवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपना फैसला भी सुनाया है। वहीं, अस्पताल के कुछ अधिकारी उनकी इस मुहिम को लेकर काफी संशकित थे। डॉक्टरों को लगता था कि बाउंसर रहने से उनकी सुरक्षा बेहतर होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post