चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव ‘अभ्युदय-2026’ का भव्य शुभारंभ महर्षि ज्ञानानंद सभागार में किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रख्यात रुद्रवीणा कलाकार एवं ध्रुपद गायक श्री मुरली मोहन गवाडा रहे।महोत्सव के प्रथम दिवस पर छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत गायन, एकल शास्त्रीय गायन, पाश्चात्य एकल गायन, संगीत वादन, संस्कृत भाषण, काव्य पाठ, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण, काव्य पाठ, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईं। प्रथम दिन लगभग 125 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० रचना दुबे ने किया, जबकि आशीर्वचन डॉ० शशिकांत दीक्षित द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अनामिका दीक्षित ने किया।महोत्सव की संयोजिका डॉ० अंशुल जायसवाल रहीं तथा कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ० सुनीता यादव, डॉ० श्वेता सिंह एवं डॉ० नीलम चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो० बिंदु लहरी, प्रो० जया मिश्रा, डॉ० अनामिका सिंह, डॉ० जया राय, डॉ० शुची, श्री श्रीकांत मिश्रा सहित विभिन्न विषयों के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही परिसर में सांस्कृतिक उल्लास और रचनात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। आगामी दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा।

.jpeg)