चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस), काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा स्वतंत्रता भवन में स्वास्थ्य शिक्षा व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को रोगों की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के प्रति जागरूक करना रहा।कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि विशेषज्ञों द्वारा जटिल चिकित्सीय विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना सराहनीय है और ऐसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
प्रो. ललित प्रशांत मीणा ने उच्च रक्तचाप की रोकथाम में नियमित जांच, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया। प्रो. बिक्रम कुमार गुप्ता ने आपात स्थिति में सीपीआर और जीवनरक्षक कौशल का प्रदर्शन किया। डॉ. अभिषेक पांडे ने मधुमेह के बढ़ते मामलों और जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। निदेशक प्रो. सत्य नारायण संखवार ने स्वागत किया, जबकि संचालन प्रो. संजय गुप्ता ने किया।

.jpeg)