काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव जी का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 9 मार्च (सोमवार) को श्री काल भैरव मंदिर, काशी में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।पंडित सुमित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के तहत दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे।
दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।इसके अतिरिक्त शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें bb भक्तिमय प्रस्तुति के माध्यम से बाबा काल भैरव का गुणगान किया जाएगा।मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और बाबा के दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

.jpeg)