मुख्यमंत्री जैसा वेश धारण किया व्यक्ति बनारस में चर्चा का विषय

इन दिनों शहर की सड़कों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं। चेतगंज क्षेत्र की एक चाय की दुकान पर जैसे ही भगवा वस्त्र धारण किए एक शख्स नजर आए, लोगों की भीड़ उन्हें घेरकर खड़ी हो गई।बताया जा रहा है कि उनका नाम दिलीप आर्य है और वे वाराणसी के ही निवासी हैं। उनका पहनावा, कद-काठी और व्यक्तित्व काफी हद तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलता-जुलता है। यही वजह है कि लोग उन्हें देखते ही रुक जाते हैं और कई लोग उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं।

दिलीप आर्य ने बातचीत में कहा कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्य सनातन धर्म और प्रदेश के विकास के लिए सराहनीय है।स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलीप आर्य पिछले कई दशकों से इसी प्रकार के भगवा पहनावे में शहर में नजर आते रहे हैं और बनारस में वे पहले से ही चर्चा का विषय रहे हैं।चाय की दुकान पर उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और कुछ देर के लिए वहां उत्सुकता का माहौल बन गया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post