कज्जाकपुरा कोनिया निवासी सन्नी सोनकर (पुत्र स्वर्गीय गया सोनकर), जो पेशे से ऑटो चालक है, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार सन्नी के चार दोस्त उसे ऑटो के साथ अपने साथ लेकर गए थे।बताया जा रहा है कि सभी लोग जलालीपुरा पहुँचे, जहाँ शराब पीने के दौरान आपसी विवाद हो गया और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद से सन्नी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब सन्नी नहीं मिला तो उसके परिजन सूरज सोनकर ने आदमपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।इधर, सन्नी के परिजन—जिसमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहीं—थाने पहुँचे और सन्नी को जल्द बरामद करने की मांग की। इस दौरान एएसपी कोतवाली ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और जल्द ही सन्नी के संबंध में ठोस कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

