सिद्धिगिरी बाग, सिगरा स्थित नेशनल इंग्लिश स्कूल (सीबीएसई पैटर्न, नर्सरी से कक्षा 12 तक) का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर आयोजित “ग्रैंड टैलेंट कंपटीशन” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। डांस प्रतियोगिता में देवांश, यशी, क्रिएटिव राइटिंग में देव, स्टोरी टेलिंग में पर्णनिका राजवंशी तथा एंकरिंग में वैष्णवी, भाव्या, राघव, पलक, अन्वी, सिद्धि एवं खुशी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमिता घोष, विशाल चक्रवर्ती एवं यशी दुबे द्वारा किया गया। वहीं समारोह के समापन पर संस्था के सचिव बी.के. सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं, क्षेत्रीय पार्षद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

