भारत संस्कृति यात्रा–576 के तहत दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन

हिंदुस्तान आर्ट्स एंड म्यूजिक सोसायटी द्वारा आयोजित भारत संस्कृति यात्रा–576 प्रस्तुति श्रृंखला के अंतर्गत नगरी नाटक मंडली न्यास के मुरारी लाल मेहता स्मारक प्रेक्षा गृह में दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगरी नाटक मंडली के सचिव डॉ. अजीत सहगल, हिंदुस्तान आर्ट्स एंड म्यूजिकली समिति के सचिव पंडित प्रश्नजीत पोद्दार एवं उपस्थित कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति कोलकाता की नवोदित कलाकार सुरीला द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य रही, जिसने दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमा और लयात्मकता से मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके पश्चात दूसरी प्रस्तुति में कोलकाता के पंडित अर्नब ने अपने सरोद वादन से रागों की सजीव अनुभूति कराई, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष डे एवं उनकी शिष्या डॉ. रागिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत युगलबंदी शास्त्रीय गायन रही, जिसने पूरे सभागार को शास्त्रीय संगीत के रंग में रंग दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post