हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न

महामना मदनमोहन मालवीय के करकमलों से स्थापित संस्था हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के चुनाव इस बार वाराणसी में आयोजित किए गए। चुनाव में केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष पद पर नरसिंह मॅगजी और उपाध्यक्ष पर शरद कुमार, राज लक्ष्मी विनीता शर्मा,  हरस्वरूप शर्मा, नरसिंह अग्रवाल एवं  एच पी सिंह चुने गए। इन चुनावों में कई अन्य पदों पर विभिन्न उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए क्योंकि निर्धारित पदों की संख्या से ज्यादा नामांकन नहीं हुए। 

चुनाव में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनके अलावा केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रधान पद पर डा० करुणाकर प्रधान, महासचिव पद पर डा० वेद प्रकाश सिंह एवं राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त पद पर डा० मधुसूदन गुप्ता चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात अब दिल्ली में शपथग्रहण समारोह आयोजित कर शपथ दिलाई जाएगी। चुने गए सभी पदाधिकारियों ने चुनाव पश्चात संकल्प लिया कि महामना मदनमोहन मालवीय के दृढ संकल्पों के अनुरूप देशभर के किशोर एवं युवा बच्चों को सामाजिक सरोकारों, संस्कारों, सेवा, अनुशासन से जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post