गणेशपुरी कॉलोनी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सुखदेव की वंदना के बारे में वर्णन करते हुए व्यास पंडित प्रवीण पाण्डेय महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत की अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का विस्तार से वर्णन किया। व्यास पंडित प्रवीण पाण्डेय महाराज ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े।
मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। इसी कड़ी में गणेशपुरी कॉलोनी की डॉक्टर गीता भट्ट से बात करने पर उन्होंने बताया की यहां जो कथा हो रही उसमे व्यास पंडित प्रवीण पाण्डेय महाराज से कथा सुन कर सभी लोग खूब भाव विभोर हो रहे हैं
Tags
Trending