क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में सजी दुकाने, खरीदारी में जुटे लोग

हर वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तैयारी में जुट गए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए सभी लोग अपने- अपने हिसाब से तैयारियां करते हैं। क्रिसमस के साथ कुछ मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। क्रिसमस डे के दिन सैंटा क्लॉज का बच्चे बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्रिसमस का त्योहार अब बस 2 ही दिन दूर है. दुनियाभर के लोग इस पर्व को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। ईसाई धर्म का यह प्रमुख त्यौहार होता है जिसमें वह प्रभु यीशा मसीह का जन्मोत्सव बहुत ही उमंग के साथ मनाते हैं।  

वही क्रिसमस डे सेलिब्रेशन के लिए शहर में दुकानें सज गई है जहां पर क्रिसमस कैप, क्रिसमस ट्री, तरह-तरह के सजावटी सामान,  सांता क्लॉस, चॉकलेट,  गिफ्ट्स इत्यादि सामानों के लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह खुशी का पर्व होता है जिसे हर कोई उल्लास के साथ मनाता है जहां एक और बच्चों को सांता क्लास का इंतजार रहता है कि वह आएंगे और बच्चों को गिफ्ट देंगे तो वहीं दूसरी ओर लोग चर्च में पहुंचकर प्रार्थना करते हुए इस उत्सव को मानते हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post