कोहरे से घिरी काशी,कड़ाके की ठंड में कांप रहे लोग

पिछले तीन दिनों से मखमली धूप खिल रही है,लेकिन बर्फीली हवा के सामने बेअसर साबित हो रही। ऐसे में वाराणसी में कड़ाके की ठंड और गलन का दौर जारी है। वहीं रात व सुबह के वक्त घना कोहरा का प्रकोप भी बरकरार है। इससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग सात डिग्री नीचे रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहेना हैं,कि अभी कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। इसके चलते विजिबिलिटी काफी कम रही। लगभग दोपहर के आसपास थोड़ी धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से गलन का असर रहा। इससे धूप बेअसर रही। पिछले 24 घंटे में धूप के चलते तापमान में महज 0.5 डिग्री सेल्सियस की ही वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से सात डिग्री कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और सामान्य से तीन डिग्री नीचे यानी 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post