भेलूपुर जोन में महापौर संग नगर निगम अधिकारियों ने लगाई जन चौपाल

नगर निगम वाराणसी के लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए नगर आयुक्त, जलकल महाप्रबंधक और महापौर की पहल पर विभिन्न स्थानों पर जन चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भेलूपुर जोन में महापौर के साथ नगर निगम के अधिकारियों ने जन चौपाल लगाया। इस मौके पर कुल 7 पार्षद मौजूद थे। जोनल अधिकारी के साथ जन चौपाल लगा कर बैठे महापौर के समक्ष लोगों के साथ ही क्षेत्रीय पार्षदों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जनसमस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से उसे निस्तारित करने के साथ ही उसकी रिपोर्ट भी मांगी गई। जोनल कार्यालय पर लगभग 10 समस्याएं लोग लेकर पहुंचे थे। जिनमें से तत्काल 7 का निस्तारण कर दिया गया। भेलूपुर जोन पर नगर निगम जोनल अधिकारियों के साथ जन चौपाल लगाया गया था। जिनमें नगर निगम, जलकल के अधिकारियों के साथ आज विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना जा रहा था। वहीं विभिन्न आपत्तियों का निर्धारण किया गया।

मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि भेलूपुर जोन में आज जन चौपाल लगाया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। वहीं कुछ मामलों में अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये गये है कि वह जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर वाराणसी लगातार श्रेष्ठ स्थान पर बना है हमारी प्राथमिकता है कि कहीं भी स्वच्छता को लेकर समस्या आ रही तो उसका समाधान त्वरित किया जाए।


Post a Comment

Previous Post Next Post