राम मंदिर पर प्रश्न उठाने वालों को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुंहतोड़ जवाब कहा, सवाल उठाने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के हैं

राम मंदिर पर प्रश्न उठाने वाले लोगों को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर सनातनी को इस दिन का इंतजार बेसब्री से है। यह उत्सव दीपावली से अत्यंत खास है। जो लोग राम मंदिर के लोकार्पण पर सवाल उठा रहे हैं, वे रावण के खानदान के है। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कोई सनातनी ऐसा नहीं है, जिसे इस दिन का इंतज़ार न हो। इस दिन का केवल भारत ही नहीं, अपितु भारतीय मूल के जितने भी लोग विदेशों में रह रहे हैं, उन्हें भी इसका इंतज़ार है। हमारी यही कामना है कि हर सनातनी उस दिन दीपावली मनाये।

राम मंदिर के जगह पर अस्पताल बनाने को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अस्पताल वहीँ पर क्यों बने? मस्जिदों और चर्चों पर बनवाया जा सकता है। अस्पताल और विद्यालय का हमें विरोध नहीं है। लेकिन राम मंदिर सभी की आस्था है। तो केवल रामभक्तों के मंदिर पर ही अस्पताल क्यों बने? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम सभी के हैं। राम विश्व के आधारभूत हैं। राम जन जन के हैं, राम विश्व के हैं। राम एक बहुत बड़े नायक हैं। राम इस देश के प्राण हैं, राम इस देश के श्वास हैं। यहां जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। भगवान राम का मंदिर बन रहा है, तो शबरी का भी मंदिर बन रहा है, निषादराज का भी मंदिर बन रहा है। यह मंदिर रामभक्तों की आस्था है।

Post a Comment

Previous Post Next Post