26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में छात्राओं के बीच जागरूकता के तहत राष्ट्रध्वज तिरंगा देकर यह शपथ दिलाया गया कि तिरंगे के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए वह अपने-अपने घरों पर 26 जनवरी को तिरंगा फहरायेगी। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए सुबह-ए-बनारस क्लब के सदस्यों ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। और इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस बार हम गणतंत्र दिवस को हर घर में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे यही हमारा संकल्प है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबह-ए-बनारस के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार राय, कॉलेज की प्रधानाचार्या डा० प्रियंका तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल केशरी, कोषाध्यक्ष नन्द कुमार टोपी वाले, सहित सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।