मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर आईआईटी बीएचयू में छात्राओं द्वारा फीता काटकर पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसीपी भेलूपुर अतुल अंजान त्रिपाठी आईआईटी बीएचयू के प्रभारी कुल सचिव सुरक्षाकर्मी प्रोफेसर महिला वार्डेन सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही। इस दौरान एसीपी भेलूपुर ने छात्राओं को कई महत्वपूर्ण बातें बताए। पुलिस अफसरों के अनुसार पिंक बूथ के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन का संदेश दिया गया। पिंक बूथ पर महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ समाधान किया जाएगा। पिंक बूथ पर 24 घंटे महिला पुलिस कर्मी को तैनात किया जाएगा। यदि किसी भी महिला को पुलिस सहायता की जरूरत होगी तो तत्काल इस बूथ पर शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
थाना सिगरा के अलावा जैतपुरा, शिवपुर, दशाश्वमेध, मण्डुवाडीह, चोलापुर, कैंट, लोहता, रोहनिया में भी पिंक बूथ स्थापित किया जा रहा है। पिंक बूथ के लिए सही जगह का चयन चल रहा है। पिंक बूथ महिला कालेजों के पास बनाने पर खासा जोर है। क्राइम मैपिंग सिस्टम का ध्यान रखा जाएगा। जिन स्थानों के आसपास महिला अपराध चेन स्नेचिंग, मोबाइल/पर्स छिनैती, छेड़खानी की अधिक घटनाएं होती हैं, वहां पिंक बूथ स्थापित किया जाएगा।