काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित 22 दिवसीय नशामुक्त भारत यात्रा हुई संपन्न

काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7000 किलोमीटर की 22 दिवसीय नशामुक्त भारत यात्रा संपन्न हुई । यह यात्रा 23 जनवरी से शरू हो कर 13 फरवरी को संपन्न हुई इस अभियान के जरिए देश की करीब 3 करोड़ आबादी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। 

काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमीत सिंह ने कहा की नशा मनुष्यता के लिए अभिशाप है। जो कि सभ्य समाज में नशे का कोई स्थान नहीं है। यह तन मन दोनों के लिए घातक है। और नशे का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने ने आगे कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। ऐसा करके ही देश की सकारात्मक ऊर्जा को उचित दिशा में ले जाया जा सकता है। यात्रा में मुख्य रूप से संस्था के 10 सदस्यीय समूह उपस्थित रहे जिसमे संस्था के अध्यक्ष सुमीत सिंह, दिव्यांग बंधू डॉ उत्तम ओझा,उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता,धनंजय यादव, इत्यादि सदस्य रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post