कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, श्री कृष्ण रूप में राहुल गांधी और अर्जुन की भूमिका में दिखे अजय राय

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस ने अपने एक पोस्टर जारी कर यूपी की सियासी गर्मी को बढ़ा दिया है। वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और कांग्रेस उत्तर प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में श्री कृष्ण के रूप में राहुल गांधी और अर्जुन की भूमिका में अजय राय को दिखाया गया है। यह दृश्य महाभारत के युद्ध के समय का है, जब भगवान श्री कृष्ण कुरुक्षेत्र में अर्जुन के रथ को खींचकर ले जाते हैं और मार्गदर्शन करते हैं। 

इस पोस्टर को कांग्रेस के कार्यकर्ता विनीत चौबे और रोहित दुबे ने जारी किया है। कांग्रेस का पोस्टर जारी करने वाले विनीत चौबे ने बताया कि इस पोस्टर को लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को संदेश देने के लिए किया गया है। इस पोस्टर में अजय राय को अर्जुन रूप में दिखाई जाने को लेकर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए बीजेपी के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंक दिया है।


वहीँ, राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से उन्हें बीजेपी को हराने के लिए बड़ी ताकत दिया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के इस जंग में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अर्जुन और राहुल गांधी को श्री कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि फिलहाल इस पोस्टर को सोशल मीडिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर लगाया गया है और आने वाले दिनों में इस पोस्टर को वाराणसी के अलग-अलग हिस्सों में लगाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post