मार्कण्डेय महादेव मंदिर में चल रहे अनुष्ठान की हुई पूर्णाहुति

श्री महा रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में विश्व कल्याण की कामना को लेकर कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मन्दिर मे महा रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जप यज्ञ अनुष्ठान का भव्य समापन किया गया। 500 वैदिक ब्राह्मण की उपस्थिति में पूर्णाहुति की गई । 

इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक जप यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ हेतु यह महा रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जप यज्ञ आयोजित किया गया। 

समिति के पदाधिकारियों का नाम....

  1. विनोद पाण्डेय ( अध्यक्ष ) 
  2. विमल उर्फ राम पाण्डेय ( महामंत्री ) 
  3. राजन पाण्डेय ( उपाध्यक्ष ) 
  4. अरुण तिवारी ( प्रबंधक) 
  5. रविंद्र तिवारी ( कोषाध्यक्ष ) 
  6. दिनेश चंद्र पाण्डेय ( संगठन मंत्री ) 
  7. अभिनंदन पाण्डेय ( प्रचार मंत्री ) 
  8. अजय पाण्डेय ( कार्यालय प्रभारी ) 
  9. वीरेंद्र पाण्डेय  ( उप संगठन मंत्री ) 
  10. प्रेम शंकर पाण्डेय ( उप  कोषाध्यक्ष ) 
  11. राजन पाण्डेय ( उप प्रबंधक ) 
  12. महेश चंद पाण्डेय ( मीडिया प्रभारी ) 
  13. कृष्णकांत पाण्डेय ( उप कार्यालय प्रभारी ) 
  14. राकेश पाण्डेय ( सह  सचिव )
  15. देव पाण्डेय ( उप प्रचार मंत्री ) 
  16. प्रदीप पाण्डेय ( उप मंत्री) 

वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा परिक्षेत्र गुंजाय मान रहा। समाज में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई। और काफी संख्या में पधारे भक्तों ने दर्शन पूजन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post