सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के काशी आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, राष्ट्रीय सचिव ने जताया आभार

समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव रजत कुमार का रविवार को जिले के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त  राष्ट्रीय सचिव का स्वागत वाराणसी जिले में प्रवेश करते ही लंबे गाड़ियों के काफिले और फूल मालाओं के साथ किया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव रजत कुमार  ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास किया है। उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के एक सिपाही है, उनकी पहली कोशिश होगी कि समाजवादी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अगर कहीं कुछ मनमुटाव है, तो उसको दूर किया जाए। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश से ऐतिहासिक जीत दिलाई जाए। 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक जोसेफ ने कहा कि सपा को हर स्तर से संगठनात्मक के साथ-साथ आम जनता के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाना उनका लक्ष्य होगा। पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाया जाना संपूर्ण वाराणसी के लिए बहुत ही गर्व की बात है।


Post a Comment

Previous Post Next Post