श्री ओरबिंदो सेंटर फॉर आर्ट एंड कम्युनिकेशन के फोटोग्राफी विभाग द्वारा रीवा घाट पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी 2022-23 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई है। प्रदर्शनी, थ्रेड्स ऑफ़ रिफ्लेक्शन - बनारस थ्रू द लेंस नामक थी।
इस प्रदर्शनी में सैकड़ो की संख्या में छात्राओ ने फोटोग्राफी यात्रा के दौरान ली गयी फोटो को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी मे छात्रों की रचनात्मक और तकनीकी क्षमताओं को प्रकट करने वाले फोटोग्राफिक कार्यों का विविध संग्रह एकत्रित किया गया।