श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर परिक्षेत्र में श्री महारुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जप यज्ञ अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ, वैदिक मंत्रो से गूंजा परिक्षेत्र

श्री महा रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में विश्व कल्याण की कामना को लेकर महा रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जप यज्ञ अनुष्ठान का आयोजित किया गया। रुद्राभिषेक जन कल्याण के उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने महा रुद्राभिषेक के नियमों की जानकारी दी। 

सभी से प्रभु की भक्ति करने का आह्वान किया। कहा कि प्रभु की कृपा के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। जो व्यक्ति प्रभु के साथ जुड़ जाते हैं, उन्हीं का जीवन सफल होता है।रविवार सुबह कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव की यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य पंडित विनोद पांडेय के ब्रहम्त्व में सम्पन्न हुआ। 

समाज में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई। महा रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के महामंत्री रामआधार पांडेय ने कहा कि प्रभु की कृपा के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। जो व्यक्ति प्रभु के साथ जुड़ जाते हैं, उन्हीं का जीवन सफल होता है। प्रत्येक मनुष्य को प्रभु की भक्ति जरूर करनी चाहिए।



Post a Comment

Previous Post Next Post