मौनी अमावस्या क्यों मनाई जाती है? जाने महत्त्व

हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या मनाई जाती है। माघ अमावस्या के दिन स्नान-दान और धर्म-कर्म के कार्यों का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस साल आगामी 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

माघ अमावस्या के दिन सुबह पवित्र नदीं में स्नान किया जाता है। इसके बाद दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। मान्यता है,कि ऐसा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन व्रत भी रखा जाता है। लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को वर्जित माना गया हैं। हर साल माघ महीने की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या मनाई जाती है। अस्सी घाट तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा ने बताया कि इस साल 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और स्नान-दान के कार्य किए जाते हैं। साथ ही माघ अमावस्या के दिन पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। मौनी अमावस्या के दिन स्नानादि के बाद तांबे के लोटे में जल, फूल, रोली, अक्षत और गुड़ डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। मौनी अमावस्या के दिन गरीबों, जरुरतमंदों और ब्राह्मणों को अन्न और धन का दान करें। इस दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार, कंबल, दूध, चीनी, काला तिल और पैसे दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इस दिन चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। दीपक जलाएं और पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि इन उपायों से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post