अंध विद्यालय में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन

संत रमेश भाई ओझा के सानिध्य में विगत् 33 वर्षों से शिवरात्रि संगीत महोत्सव होता चला आ रहा है। इस वर्ष यह त्रिदिवसीय संगीत महोत्सव 07, 08 व 09 मार्च को श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय, दुर्गाकुण्ड, के प्रांगण में होगा। 

इसमें शुजात हुसैन खान सितार वादक, पद्मश्री गद्दाम पद्मजा रेड्डी कुचिपुड़ी नृत्यांगना, सुप्रसिद्ध पद्मश्री सुमित्रा गुहा शास्त्रीय गायिका इत्यादि नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक केशव जालान, कृष्ण कुमार जालान ने उपरोक्त जानकारी श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय परिसर में दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post