मिर्ज़ामुराद थाना के मिल्कीपुर कछवां रोड कासपेठी मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मिर्ज़ामुराद थाना के मिल्कीपुर कछवां रोड कपसेठी मार्ग पर शनिवार की भोर में डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिल्कीपुर गांव निवासी रोशन पटेल पुत्र केवलादेव पटेल (23 वर्ष) पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। 

वह शनिवार की भोर में सड़क पर दौड़ने गया था। उसी दौरान किसी डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि रोशन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। दौड़ की प्रैक्टिस करने रोज सड़क पर जाता था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मय वाहन फरार हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post