अयोध्या : रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की हुई मौत, गर्मी से मंदिर में हो गए थे बेहोश

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए 2 श्रद्धालुओं की सोमवार को मौत हो गई। मौत का कारण अधिक गर्मी होना बताया गया है। एक महिला दर्शन करके बाहर निकली, प्रसाद काउंटर के पास पहुंची ही थी कि बेहोश होकर गिर गई। दूसरा श्रद्धालु जयपुर से आया था, जिनकी मौत भी गिरकर बेहोश होने से हुई। मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया, बेहोश होने पर दोनों को पास के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दोनों की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। अयोध्या का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह 9 बजे से लू के थपेड़े चल रहे हैं। वायरलेस ऑफिसर अर्जुन यादव ने बताया, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला अकेले दर्शन करने आई थी। दर्शन कर निकलने के बाद घटना हुई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post