बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज कराई एफआईआर

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के बाद रणवीर सिंह भी डीप फेक वीडियो का शिकार बन गए। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पॉलिटिकल मुद्दे पर अपनी राय देते हुए दिख रहे हैं। 

ये रणवीर सिंह का डीप फेक वीडियो है, जिसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। रणवीर सिंह हाल ही में वाराणसी गए थे। यहां उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आईं। दोनों वाराणसी में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में हिस्सा लेने गए थे। जहां से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

रणवीर ने दर्ज कराई FIR

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को आगाह किया था। उन्होंने अपने वायरल डीप फेक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा था- डीप फेक से बचो दोस्तों। वहीं, अब एक्टर ने मामले में कानूनी सहारा लिया है। मिड डे की खबर के अनुसार, रणवीर सिंह के स्पोक्स पर्सन ने कहा, "हां, हमने पुलिस कंप्लेन कराई है और उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जहां से रणवीर सिंह का एआई जनरेटर वीडियो को शेयर किया गया।"

Post a Comment

Previous Post Next Post