लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में गंभीर मुद्दों का जिक्र किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह भी बताई है। इसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस जिस पार्टी के खिलाफ थी, लोकसभा चुनाव के लिए उसी से हाथ मिला लिया।

मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। लेकिन मैंने इस फैसले का सम्मान किया। उन्होंने कहा, महासचिव (संगठन) के निर्देश पर, मैं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रात सुभाष चोपड़ा और संदीप दीक्षित के साथ उनके आवास पर भी गया था, बावजूद इसके कि वे इस मामले पर मेरी स्थिति के खिलाफ थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post