उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जीव जंतु से लेकर आम जनता हुई बेहाल, मौसम विभाग ने हीट वेव के साथ जारी किया येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाल-बेहाल है। इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। लगातार तेज धूप और लू से जीव-जंतु से लेकर आम जनता बेहाल हो गई है। गर्मी मुश्किल बढ़ा रही है। लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। गुरुवार को तापमान बढ़ गया।

वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। 29 अप्रैल तक इसी तरह हीट वेव चलेगी, इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

लू के कारण सड़कों पर कम हुए लोग

लू के कारण पूरे दिन सड़कों पर लोग खुद को कपड़ों में कैद करते दिखे। कोल्ड ड्रिंक और जूस की मांग बाजार में बढ़ गई है। सड़कों पर कम ही लोग निकले। घाटों पर सन्नाटा दिखा। धूप से बचने के लिए लोग हर प्रयास करते दिखे।

अभी और बढ़ेंगी गर्मी

बीएचयू के जीओ फिजिक्स के पूर्व प्रोफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि गर्मी और बढ़ेगी, इसलिए लोगों को धूप से बचाव ही सही विकल्प होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post