स्पीक मैके के संस्थापक का बसंत कन्या महाविद्यालय पहुंचने पर हुआ स्वागत

युवाओं में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पूरे भारत में स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री डॉ किरण सेठ साइकिल यात्रा कर जन जन को जागरूक कर रहें हैं। भ्रमण के क्रम में उनकी एकल साइकिल यात्रा सुबह गाजीपुर से चलकर वाराणसी शहर में आशापुर पर पहुंचते ही बसंत कन्या महाविद्यालय एवं राजघाट बेसेंट स्कूल के विद्यार्थियों नें उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साइकिल पर तिरंगा झंडा के साथ मतदान अवश्य करें की तख्ती लगी थी। 

वहां चौराहे पर उन्होंने सभी से मतदान अवश्य करने की अपील की। तत्पश्चात पंचकोशी रोड कपिलधारा सरायमोहाना होते हुए आदिकेशव घाट के पास स्थित बसंत कन्या महाविद्यालय राजघाट पहुंचे। महाविद्यालय एवं बेसेंट स्कूल के बच्चों सहित मेघना कश्यप सुदेशना डॉ हनुमान गुप्ता नें तिलक के साथ माल्यार्पण एवं आरती कर स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण भी किया।स्पिक मैके युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली एक स्वेच्छिक संस्था है। स्पिक मैके की स्थापना 1977 में कला प्रेमी एवं आई आईटी गणित के एमेरिट प्रोफेसर डॉ किरण सेठ नें की थी। जिसका उद्देश्य देश विदेश के युवाओं को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला से जुड़कर भारतीय संस्कृति की रक्षा करना एवं पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए उन्हें पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करना एवं स्वस्थ रहने हेतु साइकिल चलाने की आदत को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना है। स्पिक मैके देश भर के लाखों युवाओं विद्यार्थियों को पूरे वर्ष लगभग 5000 कार्यक्रम आयोजित करती है। 

जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्राचीन भारतीय संस्कृति को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित कर उन्हें जागरूक बनाते हैं।भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं लोक कला को सहेजने एवं पूरे देश में शास्त्रीय संगीत नृत्य शिल्प सिनेमा और लोक प्रचार में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2009 में उन्हें पद्मश्री सम्मान मिला। धर्म शिक्षा की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी काशी में मनाएंगे अपना 75वां जन्मदिन 27 अप्रैल 1949 को जन्मे किरण सेठ शनिवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी में अपना 75वां जन्मदिन विद्यार्थियों के बीच मनाएंगे। और बाबा विश्वनाथ एवं संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।यह जानकारी स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री डॉ किरण सेठ एवं यूपी के चेयरपर्सन उमेश चंद्र सेठ नें बसंता कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से दी। पत्रकार वार्ता में बसंता कॉलेज राजघाट की प्राचार्य प्रो अलका सिंह स्पिक मैके की प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ शुभा सक्सेना समन्वयक डॉ विभा सिंह मीडिया प्रभारी पवन सिंह मेधना कश्यप सुदेशना बसु प्रो हनुमान गुप्ता सहित स्पिक मैके स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post