ट्रेन में अंडा करी खाने से 50 यात्रियों की बिगड़ी तबीयत

ट्रेन में अंडा करी खाने से 50 यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। झांसी स्टेशन के कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद रेलवे के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। 

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह से दोपहर तक गोंडा और बस्ती में 5 लोगों का इलाज किया गया। लखनऊ के ऐशबाग में 45 मरीजों का इलाज किया गया। किसी भी यात्री की गंभीर स्थिति नहीं है। यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन में नागपुर में यात्रियों ने गुरुवार शाम के समय में AC थर्ड बोगी में ट्रेन की रसोई के कर्मचारियों से अंडा करी खरीदा था। इसे खाने पर यात्रियों को उल्टी-दस्त होने लगी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post