श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में मनाया जा रहा पट्टाभिषेकम उत्सव

रामनवमी पर्व के उपलक्ष में मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में भव्यता के साथ मनाया जा रहा। पट्टाभिषेकम उत्सव की यज्ञशाला में भारत के नाम सहस्त्र आहुतियां समर्पित की गई। वाल्मीकि रामायण पारायण के क्रम में आचार्य ने अयोध्या कांड का वाचन पूर्ण किया। 

मुख्य आचार्य उलीमिरी सोमायाजुली ने बताया कि राम कथा के प्रसंग में वर्णित सभी पत्रों में भारत का चरित्र शिखर कलश की तरह शीर्षक है। राज्य पुत्र होते हुए भी उन्होंने अपना साम्राज्य संपूर्ण जीवन एक तपस्वी की तरह व्यतीत किया उनका मातृ प्रेम हिमालय से भी ऊंचा व सागर से भी गहरा है। आचार्य ने बताया कि रामायण पारायण के क्रम में अरण्य कांड का सामूहिक वाचन किया जाएगा। 

यज्ञ कुंड में देव ऋषियों के नाम से आहुतियां समर्पित की जाएगी। आश्रम के प्रबंध न्यासी और अनुष्ठान के मुख्य कर्ता वी वी सुंदर शास्त्री ने जानकारी दी कि वाल्मीकि रामायण पारायण में 6 महिलाएं आचार्य भी श्लोक वाचन कर रही हैं। इस कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर वी वी सीताराम ने किया आश्रम के ट्रस्टी यू आर के मूर्ति भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post