25 हजार का ईनामिया सारनाथ पुलिस के चढ़ा हत्थे, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर एैठता था पैसे

सारनाथ थाना पुलिस ने ₹25000 रुपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान के तहत सारनाथ पुलिस टीम द्वारा राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। वही सारनाथ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में मीडिया के समक्ष पेश कर अभियुक्त के बारे में जानकारी दी।

अभियुक राजकुमार शर्मा भारत मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपनी अलग अलग नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को शादी का रिक्वेस्ट भेजता था। बाद प्रस्ताव उनसे चैटिंग करता था तथा उनको भरोसा दिलाकर व शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था तथा उनका शारीरिक शोषण करता था। इसी प्रकार से पीडिता से भी मैट्रोमोनियल एप के माध्यम से संपर्क किया था तथा शादी का झांसा देकर भरोसे में लेकर पैसा लिया व शारीरिक संबंध बनाया फिर बाद में शादी करने व पैसे देने से मना कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post