बैंक कर्मचारी के यहां चोरों ने 1.50 नगद सहित लाखों के गहने पर किया हाथ साफ

बैंक कर्मचारी के यहां चोरी हुई। चोरों ने 1.50 नगद सहित लाखों के गहने उड़ाए। लंका थाना क्षेत्र के अशोकपुरम में बैंक कर्मचारी हृदय प्रताप देव के यहां डेढ़ लाख नगदी सहित लगभग 60 लाख के गहनों चोरी की। 

बैंक कर्मचारी का परिवार अपनी बहन की शादी के संदर्भ में पिछले 20 मार्च से झारखंड गया था। कल रात में वापसी के बाद जब परिवार घर आया तो घर की हालत देखकर पूरा परिवार सदमे में था। वही क्षेत्रीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में गश्त न होने की वजह से चोरों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।लंका थाना के अशोकपुरम कालोनी निवासी बैंककर्मी के मकान में घुसकर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 1.50 लाख रुपये नकदी समेत 60 लाख के गहने समेट ले गए। गृहस्वामी ने डायल 100 पर फोनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस छानबीन में जुटी है। बैंक कर्मचारी हृदय प्रताप देव का अशोकपुरम कालोनी में रहते है। परिवार 20 मार्च को बहन की शादी के सिलसिले में झारखंड गया था। बुधवार की रात गृहस्वामी परिवार के साथ वापस घर आए तो अंदर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियां टूटी हुई थीं। बाक्स व अटैची कमरे में पड़ी थी। गृहस्वामी के अनुसार परिवार घर से बाहर था। उसी दौरान चोरों ने घर को खंगाल दिया। 1.50 लाख रुपये नकदी समेत गहने चुरा ले गए। लगभग 60 लाख रुपये के गहने चोरी होने की बात सामने आ रही है। गृहस्वामी ने डायल 100 पर फोनकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post