दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से रिहा हुए। सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। तिहाड़ जेल के बाहर आप नेताओं,कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। तिहाड़ जेल से आवास के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रवाना हुए। तो वही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से निकाल कर कहा आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है हमे देश को तानाशाही से बाहर निकलवाना है।
तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं देश के एक सौ चालीस करोड़ जनता को मिलकर तानाशाही को हराना होगा। दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अरविंद केजरीवाल को कई शर्तों के साथ जमानत देने का आदेश दिया। 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है। वहीं केजरीवाल को जमानत मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी ने खुशी जाहिर की है। पार्टी ने कहा कि यह सत्य की जीत है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत भी बताई। इसके साथ ही पार्टी ने बीजेपी पर जमकर हमला भी बोला।