वेदभवन पियरी में काशी के अल्हड़ कबीर कहे जाने वाले पं धर्मशील चतुर्वेदी की जयंती मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता मान बहादुर सिंह ने किया।
जिसमें डंडा बनारसी को हास्य व्यंग्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। कवि सिद्धनाथ शर्मा अशोक अज्ञान राज बनारसी बृजेश पांडेय अम्बुजा मिश्रा शनि बघेल आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।
मुख्य रूप से डॉक्टर पवन शास्त्री विंध्याचल चौबे विवेक चतुर्वेदी ओंकार नाथ शुक्ला मंगलेश चौबे डॉक्टर शूभेन्कर शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त किए। सत्यशील चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया तथा विक्रमशील ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉक्टर जयशंकर जय ने संचालन किया।