सृजन सामाजिक विकास न्यास,सीआरपीएफ 95बटालियन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण धारणी संस्थान ने भव्य पर्यावरण दिवस मिलकर मनाया।
पर्यावरण विद,गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष के अगुवाई में पर्यावरण धारणी संस्थान के कैम्पस में वन विभाग, सीआरपीएफ,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिलकर पर्यावरण दिवस पर नारे के साथ पर्यावरण के प्रति जन जागरुकता रैली निकाली।
पुनः पौध रोपण किया गया तथा ड्रोन से उसकी सिंचाई की गयी तत् पश्चात पर्यावरण संरक्षण की गोष्ठी हुई पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, स्वच्छता की शपथ दिलायी।
Tags
Trending