भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद पर व्याख्यान एवं चिकित्सा के लिए आमंत्रित किए गए वैद्य सुशील कुमार दूबे आयुर्वेद संकाय चिकित्सा विज्ञान संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं वैज्ञानिक पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी का स्वागत राज्यमंत्री आर पी कुशवाहा उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला मंत्री बी जे पी शिवानंद जी द्वारा अमेरिका से काशी लौटने पर सर्किट हाउस में किया गया।
अर्ष विद्या गुरुकुलम पेन्सलविनीया सायलसवर्ग अमेरिका में वेदान्त, ज्योतिष एवं आयुर्वेद पर शिक्षण कार्य विगत 37 वर्षो से किया जा रहा है । इस गुरुकुलम द्वारा श्रेष्ठ वैद्य के रूप में एवं आयुर्वेद के वैज्ञानिकता पर श्रेष्ठ वैज्ञानिक के रूप में आप लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
नाड़ी परीक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध वैद्य सुशील दुबे जी द्वारा लगभग सैकड़ों लोगों का परिक्षण कर आहार, निद्रा एवं विहार को बताते हुए स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा का गूढ़ रहस्य को वैज्ञानिक ढंग से समझाने का प्रयास किया गया। जिसकी प्रसंशा वहां के आधुनिक चिकित्सक, इन्जिनियर एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा किया गया।
भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिक एवं रसोई से ही स्वस्थ रहने की विधा पर प्रकाश डाला गया। रसोई से निर्मित खाना के क्रम विषय पर मुख्य सचिव दूर्गा शंकर मिश्र द्वारा 18 फरवरी 2022 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आधारशिला रखी गई थी। इसी को आगे जन जन तक बढ़ावा देने का अमेरिका तक प्रयास किया जा रहा है।
सबसे पहला कार्यक्रम आस्टिन टेक्सास में हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने आयोजित किया उसके पश्चात फेल्डेल्फिया , न्यूजर्सी एवं सायलसवर्ग सहित अन्य स्थानों आयुर्वेद की जन जागरण अभियान किया गया। ह्रदय रोग पर आयुर्वेद एवं हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर सूयश त्रिपाठी आधुनिक चिकित्सा के साथ चल रहे शोध पर भी प्रकाश डाला गया।
भविष्य में अमेरिका के विषय विशेषज्ञो के साथ मिलकर आयुर्वेद शोध आदि कार्यक्रम किए जाने का विचार विमर्श किया जा रहा है।