मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की खोली पोल, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के बावजूद जलजमाव की समस्या बरकरार

 मानसून की पहली बारिश में ही नगर निगम की तैयारी फेल नजर आई। जोरदार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में घुटने भर तक पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर निगम प्रशासन की ओर से करोड़ों की परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन आज तक जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे परेशानी बढ़ गई है।  

नगर निगम प्रशासन की ओर से इन दिनों नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त और महापौर लगातार भ्रमण कर नाला सफाई कार्य का जायजा ले रहे हैं। इसको लेकर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। पार्षदों की ओर से भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताई जा चुकी हैं, लेकिन जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं पा रहा है। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब की तरह भर गईं। लोगों को घुटनों पर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। 

लोगों का कहना रहा कि नाला सफाई के साथ ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए तमाम परियोजनाएं चल रही हैं। लेकिन इनका सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से ऐसी स्थिति बनी हुई है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post