तिलक के बाद भोजन के दौरान मुर्गे का पीस मांगने पर हुआ विवाद, मारपीट के दौरान कई लोग हुए घायल

वाराणसी के रामेश्वर में तिलक के बाद भोजन के दौरान मुर्गे का पीस मांगने के विवाद में लड़की पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। 

इसमें 15 घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तिलक करने गया था लड़की पक्ष

कपसेठी के जगतीपुर गांव निवासी जोखन राम की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए परिवार और रिश्तेदारी के लोग जंसा थाना के रामेश्वर गए थे। लड़के वालों की तरफ से दोपहर में खाने में मुर्गा का मांस परोसा गया था। अधिकांश लोग खाना खा चुके थे, लेकिन सुनील और उसके साथ के दो अन्य, लड़के वालों से मुर्गे का पीस मांगने लगे। लड़के वालों ने इसमें असमर्थता जता दी। इसको लेकर कहासुनी हो गई।

घर वापस आने पर हुआ विवाद

घर वापस आने पर लड़की के पिता ने लड़के के दरवाजे पर ऐसी हरकत करने पर युवकों से नाराजगी जताई। इसको लेकर विवाद हो गया। वहीं जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ के 15 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर कपसेठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post