हाथरस में हुई विभत्स दुखद दुर्घटना के कारण मृत सैकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुप जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सराय गोवर्धन स्थित शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या और मंगलेश जायसवाल ने संभाली। दोनों ने अपने वक्तव्यों में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस दुःखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदन मौर्या, शंकर जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़, अखिल वर्मा, संतोष विश्वकर्मा, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल थे।
Tags
Trending