रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत में आज सुधार है और उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल सकती है। बुधवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजनाथ सिंह को कमर दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। एम्स ने अपने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री की स्थिति अब स्थिर है और वह जल्दी ही अपने आवास पर वापस लौट सकते हैं।राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।
Tags
Trending