भतसार खेवली में गुप्त नवरात्रि पर हुआ शतचंडी महायज्ञ, विश्व और ग्राम के कल्याण की हुई कामना

काशी के भतसार खेवली में इस साल गुप्त नवरात्रि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर नवरात्रि में 9 दिनों तक विविध आयोजन हुए। इस दौरान शतचंडी यज्ञ भी किया गया। विश्व और ग्राम कल्याण की कामना को लेकर यह आयोजन संपन्न हुआ।

नवरात्रि के प्रथम दिन कलश यात्रा और पंचांग पूजन के साथ नौ दिनों तक वैदिक विद्वानों द्वारा शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया। नवरात्रि के आखिरी दिन शतचंडी यज्ञ, आरती तथा विविध देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। अगले दिन भजन संध्या और विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की देवियों की श्रद्धाभाव से पूजा और उपासना की गई, जिससे व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। मुख्य आयोजनकर्ता आचार्य पं० अनुराग द्विवेदी ने बताया कि यह गुप्त नवरात्रि लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करता है। इस नवरात्रि में मां की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

भत्सर गांव में गुप्त नवरात्रि का आयोजन ग्रामवासियों और विश्व के कल्याण हेतु किया गया। इस पूजा में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पं०  राजू तिवारी रहे।कार्यक्रम के मुख्य मुख्य व्यवस्थापक गण में पं. राधेमोहन दुबे, धनश्याम दुबे, शुभम दुबे, रजत दुबे, वैष्णो दुबे आदि रहे। वही समस्त भतसार ग्रामवासी इस पूजा में उपस्थित रहे और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post