मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी०एल०डब्ल्यू० के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

बनारस रेलइंजन कारखाना वाराणसी के श्रम संगठन, मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी०एल०डब्ल्यू् ० के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 11/09/2024 दिन बुधवार को ब०रे०का० स्थित पश्चिमी संस्थान में आयोजित किया गया। इस बैठक में ब०रे०का० सहित तमाम रेलकर्मियों के वर्तमान समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। रेलकर्मियों को वर्तमान में दिए जा रहे एन०पी०एस०/यू०पी०एस को कार्यकारिणी की चर्चा में एकमत से अस्वीकार किया गया एवं इसके विरुद्ध आन्दोलन की रुपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 बैठक की अध्यक्षता, संगठन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। श्री सिंह ने अपने वक्तव्य में ब०रे०का० कर्मियों के आवासों एवं चिकित्सा सुविधाओं से सम्बन्धित स्थानीय समस्यायओं पर जोर देते हुए इस सम्बन्ध में ब०रे०का० के सम्बन्धित अधिकारीगणों से पत्राचार एवं वार्ता किए जाने पर जोर दिया।



संगठन के महामंत्री आलोक कुमार वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को कर्मचारियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने एवं इन्हें संगठन के विस्तार हेतु प्रोत्साहित किया। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए प्रत्येक कर्मचारी तक संगठन की पहुंच बनाने का आह्वाहन किया। संगठन की बैठक में मुख्य रुप से ब०रे०का० कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकान्त  यादव, कर्मचारी परिषद सदस्य  मनीष कुमार सिंह, कर्मचारी परिषद सदस्य संजय कुमार, भोला राम, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने अपने विचार रखे। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारीगण- अरविन्द सिंह, मो० जैनुल, राम बिलास वर्मा, सुबोध कुमार, मनोज कुमार, कमल कुमार, भोला राम, रामलखन मीणा, मिथलेश कुमार, राजेश गोंड, राजेश बटवाल, जय प्रकाश सिंह, जितेन्द्र  कुमार आदि मौजूद रहे।  



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post