बरेका के मेंस कांग्रेस द्वारा "आशा का एक दीपक-पुरानी पेंशन योजना के नाम" कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देव-दीपावली का पर्व प्रकाश के माध्यम से हमारे चारों ओर व्याप्त अंधकार को दूर करने के प्रतीक रूप में अर्थात अच्छाई के माध्यम से वर्तमान खराब परिस्थितियों को समाप्त करने के संदेश के साथ मनाया जाता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बरेका सूर्य सरोवर पर मेन्स कांग्रेस ऑफ बी0एल0डब्ल्यू0 (MCBLW) के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए अंधकार स्वरूप एनपीएस की समाप्ति एवं पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के लिए बरेका स्थित सूर्य सरोवर पर आशा का दीपक प्रज्जवलित  किया। 


सूर्य सरोवर पर मेंस कांग्रेस ऑफ बी.एल.डब्ल्यू. के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने आशा का दीपक प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था के महामंत्री आलोक कु0 वर्मा ने ओ. पी. एस. बहाली तक संघर्ष करने की शपथ सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई। 

इस अवसर पर संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव, सदस्य कर्मचारी परिषद संजय कुमार, अमित कुमार एवं उपाध्यक्ष अरविंद सिंह  द्वारा ओ. पी. एस. का सांकेतिक रूप देकर आशा का दीप प्रज्वलित किया। मेंस कांग्रेस बी.एल.डब्ल्यू. के पदाधिकारी घनश्याम राय, भोला राम,   वत्सराज उदयन,  जय प्रकाश सिंह, राजेश बटवाल, जितेन्द्र कुमार, मोहम्मद जैनुल, मनोज पासवान, हृदय  नारायण सिंह, कमल कुमार, मिथिलेश कुमार, रोहित लाल, मुलायम सिंह यादव, राम लखन मीणा, अजीत यादव संगठन के संरक्षक सतीश चंद्र सहित सूर्य सरोवर पर दीप दान करने आये सैकड़ो कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना(OPS) की बहाली हेतु आशा का दीप प्रज्जवलित किया।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post