बनारस रेल इंजन कारखाना में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2024 का शुभारंभ, ऊर्जा जागरूकता रैली के माध्यम से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

 बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विद्युत विभाग के तत्वावधान में 07 से 14 दिसंबर 2024 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों, अधिकारियों और आम जनमानस को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

07 दिसंबर को सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को बरेका प्रशासन भवन से महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बरेका परिसर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी, जिसमें बरेका प्रेक्षागृह, कुंदन, केंद्रीय चिकित्सालय, और बरेका स्काडा स्टेशन शामिल हैं। रैली का समापन स्काडा स्टेशन पर हुआ।


रैली में बरेका के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिनमें मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुब्रतो नाथ, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत श्री एम.के गुप्ता, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री भारद्वाज चौधरी, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/प्रोजेक्ट श्री अनुराग गुप्ता, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंस्पेक्शन इंजीनियर श्री अरुण शर्मा, उप महाप्रबंधक श्री अनुज कटियार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुनील कुमार, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर अनुरक्षण श्री नीरज सिंह, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर विद्युत श्री संतोष कुमार सिंह, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, उप मुख्य वित्त सलाहकार श्री अनुज कुमार, मंडल विद्युत इंजीनियर श्री रोहित तिवारी, सहायक विद्युत इंजीनियर श्री गुलाम सरवर सहायक वित्त सलाहकार श्री अंकित प्रधान के अतिरिक्ति काफी संख्या में बरेका कर्मचारी उपस्थित थे। रैली के दौरान, प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण से संबंधित स्लोगन लिखित तख्तियां उठाए रखीं और पूरे परिसर में नारे लगाकर ऊर्जा बचत का संदेश फैलाया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने कहा, “ऊर्जा बचत न केवल आर्थिक लाभ का साधन है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।

                                       बरेका ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है

उल्लेलखनीय है कि बरेका ने रेलवे वर्कशॉप सेक्टर में ऊर्जा संरक्षण हेतु वर्ष 2022 में सर्वोच्च‍ स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उत्तेर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया था।

बरेका ने सोलर पैनल की स्थापना कर अपने प्रशासनिक भवन और कार्यशाला क्षेत्र में सौर ऊर्जा का बड़े पैमाने पर उपयोग किया है।बरेका ऊर्जा संरक्षण हेतु बहुत ही सजग एवं निरंतर प्रयासरत है, कि कैसे ऊर्जा का संरक्षण करते हुए देश कि प्रगति मे अपना योगदान दे सकते है।

                                                  सोलर ऊर्जा में बरेका की अग्रणी भूमिका

बरेका ने 3.859 MWp क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए हैं, जिससे वित्त वर्ष 2022-23 में कुल ऊर्जा खपत में 23.25% की हिस्सेदारी सोलर ऊर्जा की रही। यह पहल न केवल ऊर्जा खपत को कम करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बरेका में आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यशालाएं, पोस्टर प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, और ऊर्जा बचत उपायों पर परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस जागरूकता अभियान से बरेका के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

Advertisement



Advertisement





Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider television Channel covering almost 15,00,000 Domestic and commercial Screen in the Town

Post a Comment

Previous Post Next Post